फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: दर्शन करने मंदिर जा रहे युवक को ट्रक ने 20 मीटर तक घसीटा, मौत, तीन लोग हिरासत में

Sun, 26 Jul 2026 10:03 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मलखान सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बच्चों और वृद्ध मां के सिर से कमाने वाले सदस्य का साया उठ गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
मृतक मलखान सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर क्षेत्र के शिवाला नहर पुल स्थित शनिदेव मंदिर के पास 25 जुलाई सुबह दर्शन करने जा रहे एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। करीब बीस मीटर दूरी तक युवक घसीटता हुआ गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक रुकवाकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


गांव विसायती गढ़ी निवासी 35 वर्षीय मलखान सिंह पुत्र भगवान सिंह शनिवार सुबह करीब 10 बजे शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद नाराज परिजरों नहर पर फिर जाम लगा दिया। 

खैर कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने उन्हें समझा कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मलखान सिंह का विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व राजस्थान के भरतपुर जनपद के गांव हथेनी निवासी सविता देवी से हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, दो बेटियां तथा मां मझला देवी को छोड़ गए हैं। चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार का इकलौता सहारा छिना
मलखान सिंह की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मासूम बच्चों और वृद्ध मां के सिर से कमाने वाले सदस्य का साया उठ गया। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें