फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एवीपी फाल्कंस और शिवा द रुद्रा की टीमें जीतीं

विज्ञापन
मैच के दौरान बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान में चल रही अमर उजाला प्रीमियर लीग में एवीपी फाल्कन्स और शिवा द रुद्रा की टीमें जीत गईं। फाल्कंस ने माधवास जायंट्स और शिवा द रुद्रा ने वरुण सुपर किंग्स को हराया।
विज्ञापन



पहले मैच में फाल्कंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आदिल सैफी ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। अर्नव बिलौटिया ने 38, विवेक चौधरी ने 37 और वसीम ने 29 रन की पारी खेली। कप्तान चिराग शर्मा ने 24 रन बनाए। दीपक चौधरी और सुशांत कुशवाहा ने दो-दो विकेट झटके।

228 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधवास जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 16.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। विवेक राणा ने 50 रन की पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। यश उपाध्याय ने 14 और शिवा चौधरी ने 15 रन बनाए। विवेक चौधरी ने तीन, हितेश कुमार और हार्दिक पचौरी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच ललित वीर पाल और फाइटर ऑफ द मैच उत्कर्ष जादौन को चुना गया।
विज्ञापन



दूसरे मैच में सुपर किंग्स टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। शुरुआती चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। साहिल ने 44 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि उत्कर्ष जादौन ने 28 गेंदों में नाबाद 13 रन जोड़े। शिवम सिंह, विवेक और ललित वीर पाल कुमार ने दो-दो विकेट झटके।
109 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवा द रुद्रा को हिमेश कृष्णा ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने केवल 21 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। अर्नव राज जादौन ने 28, ललित वीर पाल कुमार ने 15, मनीष सिंह रावत ने 10 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच विवेक चौधरी और फाइटर ऑफ द मैच विवेक राना को चुना गया।
मुख्य अतिथि प्रवीन भारद्वाज, संदीप भारद्वाज, शिव कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर पुष्कर राठौर, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे। अलीगढ़ ऑटो की तरफ से प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के रूप में वीडा स्कूटर और एडवाला के निदेशक प्रहलाद अग्रवाल की तरफ से प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में दो हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें