फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आम के बाग में युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, परिवार में छाया मातम

Fri, 27 Sep 2024 04:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

26 सितंबर देर रात्रि को युवक दिल्ली जाने की कहकर घर से निकल गया। युवक दिल्ली नहीं गया और गांव धनसारी स्थित आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक रवि - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक युवक ने गांव धनसारी स्थित आम के बाग में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और युवक के शव को उतरवाकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।                                   

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मोहल्ला शिवपुरी निवासी 35 वर्षीय रवि पुत्र भगवती दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से मजदूरी कर घर वापिस आया था। 26 सितंबर देर रात्रि को दिल्ली जाने की कहकर घर से निकल गया। युवक दिल्ली नहीं गया और गांव धनसारी स्थित आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रात: आम के बाग में पेड़ से युवक के शव को लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। युवक के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। युवक अपने पीछे मां, दादी, एक भाई और बहन को रोता-बिलखता छोड़ गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें