फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चोर समझकर पकड़ा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में निर्माणाधीन अस्पताल की कोठरी में अनजान युवक को देख चोर समझकर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। भीड़ ने युवक को दबोच लिया। हालांकि मौका पाकर युवक भाग गया।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सीवी सिंह के अस्पताल का निर्माण चल रहा है। अस्पताल की एक कोठरी में निर्माण की सामग्री रखी हुई है। काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया है कि सोमवार की दोपहर को एक युवक कोठरी में घुस गया। अनजान युवक को देख अन्य कर्मचारियों ने चोर समझकर शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच आरोपी युवक मौका देखकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि युवक नशे में था। मौके से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें