फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तड़पते बंदर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, हाथ जोड़े, बोला- डॉक्टर साहब, बचा लो इसे

Fri, 13 Nov 2026 01:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बंदर की मौत होते ही दीपांशु जोर से रो पड़े। दीपांशु ने यूपी सरकार से मांग की है कि पशुओं को रात में दिखाने के लिए जिला अस्पताल, पशु अस्पताल या और कहीं व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
तड़पते बंदर को अस्पताल लेकर पहुंचा दीपांशु गोयल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करंट से तड़पते बंदर को लेकर युवक जिला अस्पताल पहुंचा। वहां पर उसके इलाज के लिए डॉक्टर से मिन्नतें कीं, पर बंदर को समय पर इलाज नहीं मिल सका ओर उसकी मौत हो गई। रात को पशु के इलाज की नाकाम व्यवस्था से निराश युवक ने बंदर का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के नौरंगाबाद निवासी दीपांशु गोयल रात 10.30 बजे अचलेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे, रास्ते में डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से झटका खाकर गिरा एक बंदर जमीन पर पड़ा था। दीपांशु पशु प्रेमी हैं और उनसे बंदर का तड़पना नहीं देखा गया और वह उसे गोद में उठाकर मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। वहां पर मौजूद डॉक्टर से हाथ जोड़कर बोला कि इसे बचा लो डॉक्टर साहब। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे नहीं देखा, इसी बीच बंदर की मौत हो गई। 
विज्ञापन

बंदर की मौत होते ही दीपांशु जोर से रो पड़े। दीपांशु ने यूपी सरकार से मांग की है कि पशुओं को रात में दिखाने के लिए जिला अस्पताल, पशु अस्पताल या और कहीं व्यवस्था होनी चाहिए। बंदर के शव को लेकर दीपांशु सुरेंद्र नगर स्थित पोखर के पास पहुंचे और पूरे विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन


दीपांशु गोयल ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि मैंने बंदर को तड़पते देखा और उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज न मिलने से उसकी जान नहीं बच सकी। मैंने यह सब वायरल होने के लिए नहीं किया। मेरा उद्देश्य बंदर की जान बचाना था। हम सभी श्रीराम का गुणगान करते हैं, पर श्रीराम के परमभक्त बंदर के प्रति और उसकी जान बचाने के प्रति लगाव नहीं रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें