फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी विवाद में युवा भाजपा नेता पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के रावणटीला में शुक्रवार देर शाम कुछ दबंगों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी न देने के विवाद में युवा भाजपा नेता को जमकर पीटा गया। इस दौरान हमलावरों ने तमंचे की बटों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। इस हमले में जख्मी होने पर घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। थाने में तहरीर दी गई है, जिस पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

डिप्टीगंज के रहने वाले मनोज शुक्रवार शाम अपने भाई पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा में पदाधिकारी रहे हर्षित के साथ किसी काम से बाजार जा रहे थे। तभी चार-पांच युवकों ने दोनों को रोक लिया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। उन्होंने मना कर दिया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि युवक हर्षित को खाली प्लाट में खींचकर ले गए और तमंचे की बटों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।
हर्षित की आंख व सिर में काफी चोट आई है। इस दौरान हमलावर जेब में रखे 37 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए । घायल हर्षित को मेडिकल में भरती कराया है। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें