फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: अलीगढ़ पुलिस लाइन में 12वें योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Sun, 21 Jun 2026 12:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलीगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम शामिल थे। ध्यान का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस लाइन में योगाभ्यास - फोटो : अलीगढ़ पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नवीन पुलिस लाइन छेरत में सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ। इसमें डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसएसपी नीरज जादौन ने भाग लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम शामिल थे। ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी  ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' के बारे में बताया। उन्होंने योग को स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार बताया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी नीरज जादौन  ने समस्त पुलिसकर्मियों से शारीरिक सुदृढ़ता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी योग को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के समापन पर योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक अनुभव कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें