राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए अलीगढ़ के बलीपुर निवासी यश चौधरी का चयन हुआ है। यश ने अलीगढ़ शहर के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना रास्ता तय किया।
विज्ञापन
बलीपुर निवासी प्रेमपाल चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र यश चौधरी अलीगढ़ के ब्लू बर्ड स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हैं। बचपन से उन्हें कुश्ती का शौक है। यश के चयन पर राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, पूर्व मंत्री संजय राजा, भाजपा नेता देवीचरन शर्मा, पूर्व प्रधान बच्चू सिंह, मिंटू चौधरी, अनिल चौधरी, हरिओम सिंह, चंदगीराम, वीरेंद्र सिंह, रवि चौधरी, देवेंद्र सिंह आर्य, जगपाल सिंह, संजय सिंह, पवन कुमार, रामगोपाल, जगवीर सिंह, चंद्रपाल ने बधाई दी है।