फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय: नए सत्र में होगी लिखित परीक्षा, दो घंटे की होगी परीक्षा

Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी, जो अब तक ओएमआर शीट पर हो रही थी। स्नातक में सह पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) में इस शैक्षिक सत्र में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा दो घंटे में होगी। पहले ओएमआर शीट पर परीक्षा होती थी। कुलपति ने परीक्षा समिति की संस्तुति पर लिखित परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2024-25 में स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी, जो अब तक ओएमआर शीट पर हो रही थी। स्नातक में सह पाठ्यक्रम (को-करिकुलर) की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि विद्यार्थी लिखित परीक्षा देंगे, तो उनकी बौद्धिक क्षमता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बीएएलएलबी और एलएलबी की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराने का मुद्दा परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि सत्र 2024-25 में प्रश्न पत्र तीन खंड में बांटे गए हैं। खंड-अ (अति लघु उत्तरीय) में पांच प्रश्न होंगे। हर प्रश्न का उत्तर 100 शब्दों में देना होगा। खंड-ब (लघु उत्तरीय) में चार प्रश्न होंगे। इनमें दो प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 250 शब्दों में देना होगा। खंड-स (दीर्घ उत्तरीय) में छह प्रश्न होंगे। इनमें तीन प्रश्नों का उत्तर देना होगा। हर प्रश्न का उत्तर 500 शब्दों में देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें