फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में पैर टूटने से कार्यकर्ता कराहता रहा, नहीं रुके भाजपाई

Sun, 18 Nov 2018 01:43 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
घायल खेमकरन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कमल संदेश बाइक रैली में शामिल भाजपा के कार्यकर्ता की बाइक फिसलकर गिर गई। उसका पैर टूट गया। वह दर्द से तेज आवाज में कराहता रहा। साथी भाजपाई उसे देखकर ठिठके लेकिन भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते आगे बढ़ गए। किसी ने अपनी बाइक से उतरकर उसे अस्पताल भेजने की भी जहमत नहीं उठाई। बाद में सूचना पर पहुंची गंगीरी पुलिस ने इस घायल भाजपा कार्यकर्ता को छर्रा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 गंगीरी भाजपा मंडल की यह बाइक रैली पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सीवी सिंह और जिला पंचायत सदस्य गंगीरी भरत राजपूत के नेतृत्व में अकराबाद की ओर जा रही थी। रैली में 40 बाइकें शामिल थीं। भरत सिंह राजपूत के साथ गांव टोडरपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर उर्फ पप्पू रैली में आगे चल रहे थे, जबकि पप्पू के चचेरे भाई खेमकरन पुत्र ओमप्रकाश अपनी बाइक से अन्य साथियों के साथ नारे लगाते हुए पीछे थे।

खेमकरन के साथ बाइक पर हसनपुर निवासी सतीश बैठे थे। दोपहर करीब 12 बजे गंगीरी से करीब एक किलोमीटर आगे निकलते ही बाइक के आगे कुत्ता आ गया, जिससे टकराकर खेमकरन की बाइक गिर गई। बाइक गिरते ही सतीश तो पीछे उछलकर कूद गया लेकिन खेमकरन का पैर टूट गया। 
विज्ञापन


पैर टूटने पर खेमकरन दर्द से बुरी तरह कराहने लगे। इस दौरान बाइक रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता ठिठके। उन्हें देखा लेकिन मदद करने के बजाए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ गए। रैली निकलने के बाद सतीश ने पुलिस को फोन किया, जिसके बाद घायल को अस्पताल भेजा जा सका। बाद में तेहरा मोड़ पर किसी ने जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर उर्फ पप्पू को खेमकरन के घायल होने की जानकारी दी, जिस पर वह लौटकर छर्रा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें