फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सब्जी उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

Sat, 14 Nov 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
गांव प्रेमपुर में अध्यक्ष प्रेमलता के आवास पर समूह की महिलाओ को जानकारी देते हुए - फोटो : samvad
विज्ञापन
प्रेमपुर गांव में शुक्रवार को मां सरस्वती ग्राम संगठन की ओर से समूह की महिलाओं की बैठक हुई। इसमें महिलाओं को मचान विधि और नेट शेड के जरिये सब्जी उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रेमलता ने की। समूह की महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमदनी बढ़ाई जा सकती है। स्वरोजगार अपनाने, समूह के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।
खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों सहित मचान विधि से सब्जियां उगाने के तरीके समझाए गए। बताया गया कि इस विधि से बेल वाली सब्जियों को जमीन से ऊपर मचान के सहारे उगाया जाता है, जिससे फसलों की देखभाल आसान होती है और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

साथ ही नेट शेड में सब्जियों की खेती करने के फायदे बताते हुए इस तकनीक को अपनाने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। मुख्य रूप से समूह सखी मिथलेश देवी, प्रेरक अलका, राजकुमारी, ब्रजेश देवी, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें