गभाना तहसील के एक गांव निवासी बैंक सखी का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ब्लॉक के मिशन मैनेजर ने बहाने से उनका मोबाइल लेकर उसमें कुछ छेड़छाड़ की। इसके बाद उनके वाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो आने लगे। इतना ही नहीं उनके नंबर से ही मिशन मैनेजर के नंबर पर भी अश्लील वीडियो जाने लगे थे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत एक बैंक सखी ने एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। उसके समर्थन में समूह की महिलाओं के एक समूह ने 1 फरवरी को ब्लॉक कार्यालय का पांच घंटे तक घेराव कर हंगामा किया। उनके गुस्से को देखते हुए ब्लाॅक परिसर की दीवार फांदकर मिशन मैनेजर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
इस पर खंड विकास अधिकारी को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पर परियोजना निदेशक (पीडी) भालचंद त्रिपाठी सहित एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक वसीम और समीर ब्लॉक पहुंच गए। हंगामा कर रहीं समूह की महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेेजर को हटाने की मांग की।
गभाना तहसील के एक गांव निवासी बैंक सखी का आरोप है कि एक सप्ताह पहले ब्लॉक के मिशन मैनेजर ने बहाने से उनका मोबाइल लेकर उसमें कुछ छेड़छाड़ की। इसके बाद उनके वाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो आने लगे। इतना ही नहीं उनके नंबर से ही मिशन मैनेजर के नंबर पर भी अश्लील वीडियो जाने लगे थे। उल्टा मिशन मैनेजर ने अश्लील वीडियो भेजने के बारे में पूछा तो वह घबड़ा गईं। 28 जनवरी को चंडौस कोतवाली में शिकायत के साथ 29 जनवरी को सीडीओ से शिकायत की।
विज्ञापन
उधर ब्लाॅक मिशन मैनेजर का कहना है कि बैंक सखी की ओर से जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह गलत हैं। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
मिशन मैनेजर के समर्थन में आईं समूह की कुछ महिलाएं
समूह की कुछ महिलाओं ने ब्लॉक मिशन मैनेजर का समर्थन करते हुए कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत और बेबुनियाद हैं। जांच होने के बाद ही ब्लॉक मिशन मैनेजर पर कोई कार्रवाई होनी चाहिए। समूह की महिलाओं के दो धड़ों में बंटने से अधिकारी भी असमंजस में रहे।
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। जो भी सही होगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-भालचंद त्रिपाठी, परियोजना निदेशक।