राज्यपाल ने अमर उजाला की अनूठी पहल ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ का किया पोस्टर जारी
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि हमारे समाज में महिलाएं पिछड़ी हुई हैं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने अमर उजाला की अनूठी पहल ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ की सराहना करते हुए इसका पोस्टर भी जारी किया। वे निजी कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ आए हैं।
कल्याण सिंह ने मंगलवार को मैरिस रोड स्थित अपने आवास राजपैलेस में अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर जारी किया। उन्होंने अमर उजाला की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए उनके जीवन में आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है। विशेषकर शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा के क्षेत्र में।