एएमयू कैनेडी हॉल में फिल्म साज के समापन समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते फिल्म अभिनेता जीशान अयूब ।
- फोटो : Rupesh
एएमयू फिल्म क्लब द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘फिल्मसाज’ में वीमेंस कॉलेज की बीए की छात्रा सुबात आसिफ खान को बेस्ट एक्टर (एक्टर-एक्ट्रेस के लिए एक ही कैटेगरी था) अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड मीना में शानदार अभिनय के लिए दिया गया। वहीं इंटरनेशनल कैटेगरी में दी इंटरव्यू एवं नेशनल में दी स्कूल बैड को बेस्ट फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इंटरनल कैटेगरी में यह अवार्ड पैगाम को मिला।
समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता जीशान अयूब एवं फिल्म क्लब के संरक्षण प्रो. एसए आजमी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान एएमयू के कैनेडी हॉल में दर्शकों का जोश एवं उत्साह देखने लायक था। इससे पूर्व के सत्र में कैनेडी हॉल में मौजूद हजारों दर्शकों ने एक से बढ़कर सवाल अभिनेता जीशान अयूब से पूछे। एक छात्र ने पूछा कि अब तक की फिल्मों में आप पाजीटिव रोल में आए है।
क्या आप निगेटिव रोल से डरते है। इसके जवाब में जीशान अयूब ने कहा कि चुनौतीपूर्ण निगेटिव रोल मिला तो जरूर करूंगा। एक छात्र ने तो पूछ लिया कि ए इस अवसर पर एएमयू के पूर्व छात्र एवं लेखक निर्देशक नबील फिरोज, इफ्तिखार, मदीहा नोमान आदि मौजूद थे।