फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आई किशोरी से बलात्कार

Mon, 27 Feb 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
इगलास कोतवाली क्षेत्र में अपनी बहन के घर आई किशोरी से उसके फुफेरे भाई के दोस्त ने दुराचार किया। आरोप है कि फुफेरे भाई व उसके अन्य दोस्त ने बलात्कार में सहयोग किया। किशोरी की चीख सुनकर घरवाले दौड़े तो आरोपी भाग निकले। पीड़ित किशोरी के भाई की ओर से थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित किशोरी मथुरा जिले के बल्देव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन

भाई की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह अपनी 14 वर्षीय बहन के साथ बड़ी बहन की ससुराल आया था। उनकी बुआ का बेटा रामकिशन निवासी हाथरस जनपद भी अपने दोस्त नीटू एवं श्रीकृष्ण के साथ वहां आया था। शनिवार देर रात नीटू ने ठंड लगने की बात कहते हुए कंबल मांगा। उसकी छोटी बहन कंबल देने गई तभी तीनों ने उसकी बहन को पकड़ लिया। नीटू ने अन्य दोनों युवकों के सहयोग से उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी की चीख सुनकर परिजन जाग गए तो तीनों आरोपी कपड़े, पर्स और बाइक छोड़कर भाग निकले।  
छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने छात्रा के परिजनाें को पीटा
महानगर के बन्नादेवी थाना में आटीआई रोड की राम नगर कालोनी में छात्रा के परिजनों को छेड़छाड़ की शिकायत दबंगों के परिजनों से करना महंगा पड़ गया। आरोपी परिजन छात्रा के घर में घुसे और मां, बाप तथा बाबा के  साथ मारपीट कर डाली।
विज्ञापन

मारपीट में छात्रा के बाबा को गंभीर चोट लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।रामनगर कालोनी निवासी 12 वीं छात्रा का आरोप है कि कोचिंग जाते समय क्षेत्र के ही कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत उसने अपने परिजनों ने की तो उन्होंने युवकों के परिवार वालों को बताया। इससे क्षुब्ध होकर आरोपी पक्ष शनिवार की रात को छात्रा के घर पर आ धमके।
दबंगों ने छात्रा की मां, पिता एवं बाबा समेत अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में छात्रा के बाबा गंभीर घायल हो गए। सहायता के लिए शोर मचाया तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नितिन रावत, मोंटी रावत एवं छोटू चौधरी सहित चार लोग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें