फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डांडिया उत्सव में झूमीं महिलाएं, दिखा उल्लास

विज्ञापन
स्काई टावर में डांडिया खेलतीं महिलाएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन मंगलवार को शहर में डांडिया महोत्सव की धूम रही। सासनी गेट स्थित स्काई टावर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के बीच डांडिया से माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में प्रिंसी वार्ष्णेय, इशू आर्य, रजनी वार्ष्णेय, सर्वेश यादव, अंजना भौतिका, वंदना माहेश्वरी, आकांक्षा जैन, गुंजन वार्ष्णेय, पूजा जैन, गुंजन शर्मा, नूतन यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


चिंताहरण देवी मंदिर में भी डांडिया की धूम

अचलताल स्थित चिंताहरण देवी मंदिर में भी नवरात्र के अवसर पर डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। मंदिर की सेवादार शैलजा शर्मा के संयोजन में माता के भजन गाए गए। शाम को महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें