अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत श्री वार्ष्णेय महिला सभा का हरियाली तीज महोत्सव श्री वार्ष्णेय मंदिर में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्पलता वार्ष्णेय व लता वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। इस दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती, अध्यक्ष कमलेश वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय, रंजना वार्ष्णेय, राजेश्वरी वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, सीमा गुप्ता, ज्योति, पम्मी, अनुपम वार्ष्णेय आदि मौजूद थी।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल का हरियाली तीज कार्यक्रम रामघाट रोड स्थित एक होटल में मनाया गया। इस दौरान तीज क्वीन शिखा गुप्ता, तीज मल्लिका अलका वार्ष्णेय व राजस्थानी क्वीन आरती वार्ष्णेय को चुना गया। इस दौरान अध्यक्ष अनीता वार्ष्णेय, सचिव पूनम वार्ष्णेय, ज्योति मित्तल, पूनम गुप्ता, दीपाली, महेश, डॉ. सुमन वार्ष्णेय समेत अन्य महिलाएं मौजूद थी।
-अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की महिला सेल का हरियाली तीज कार्यक्रम स्थानीय होटल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल विधायक की पत्नी हेमलता पाराशर एवं प्रदेशाध्यक्ष रानी सनाढ्य ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन दीप्ति वशिष्ठ बनी। इस दौरान रीता पाठक, रजनी शर्मा, वंदना, रजनी झा, ममता मिश्रा, अरविंद पंडित, नीतू शर्मा, मेघा, भावना, अर्चना, प्रतिमा, मोनिका, राखी, मीनाक्षी आदि मौजूद थी।
सर्व ब्राहम्ण महासभा महिला सेल व अमर उजाला अपराजिता द्वारा आयोजित तीज उत्सव समारोह में भाग लेती ?- फोटो : CITY OFFICE