फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज महोत्सव की मल्हारों में झूमी महिलाएं

विज्ञापन
एसजेडी स्कूल में अमर उजाला अपराजिता व शिक्षक द्वारा हरियाली तीज महोत्सव पर डांस करती शिक्षिकाएं - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को एसजेडी पब्लिक स्कूल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरे परिधानों में पहुंची महिलाओं ने गाना-बजाना व नृत्य का आनंद लिया। सावन की मल्हारें, तीज के गीतों में महिलाएं झूम उठीं। इस दौरान विभिन्न गेम, नृत्य की प्रस्तुति दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्या मीना कुमारी,डॉ. रमैया पिल्ले, डॉ. शिवानी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। शक्ति का नाम ही नारी है गीत से महिलाओं को उनके महत्व के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्कूल की निदेशिका डॉ. नीलम शर्मा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मुक्ता राजा, डॉ. दिव्या चौधरी, डॉ. निशी शर्मा, डॉ. पारुल जिंदल, पूनम सारस्वत, भारती शर्मा आदि मौजूद रहीं।
यहां भी आयोजित हुए तीज महोत्सव कार्यक्रम
अलीगढ़। द एंजल इवेंट प्लानर ग्रुप कंपनी ऑफ संगीता कंपनियां इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक होटल में तीज महोत्सव कार्यक्रम में स्वाति देव, निकिता गर्ग, रूपाली कमठानिया, उदित कमठानिया, श्रुति कुलश्रेष्ठ, सोनाली सिंह, सृष्टि फुलर, मोहनीश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। महिला क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में मीनाक्षी राघव, सुमन सिंह, विभा सिंह, बीमा राघव, सुनीता चौहान, संगीता राजपूत, शिखा भदौरिया, साधना तोमर, निशा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें