फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिलाओं को भा रहे सिंगापुरी बिछुआ व जयपुरी पायल

Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
करवा चौथ से पहले जेवरों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को शहर में ज्वेलरी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आई। सोने से अधिक चांदी के जेवरों की बिक्री देखी गई। इस साल महिला व पुरुषों ने सयुंक्त रूप से हॉलमार्क चांदी के बिछुआ और पायल की खरीद की। हालांकि इस साल कीमतों में भारी इजाफे का असर साफ देखा गया। हल्के वजन के आभूषणों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन




पिछले कुछ सालों से चांदी के आयटम में भी हॉलमार्क की सुविधा मिलने से इनकी बिक्री अधिक हो रही है। परंपरागत तरीके से बड़ी संख्या में बिछुआ और पायल की बिक्री हो रही है। इस साल भी सिंगापुरी डिजायन के बिछुआ और जयपुरी डिजायन की पायल महिलाओं को अधिक भा रहीं हैं। शहर की कई ज्वेलरी की दुकानों पर इन डिजायनों के आयटम का स्टॉक किया गया है।




महिलाएं भी ले रहीं पुरुषों के लिए उपहार
करवा चौथ पर मूल रूप से पत्नियों को पति उपहार देते हैं, लेकिन बदलते माहौल में अब पत्नियां भी पति को उपहार दे रही हैं। प्रेम की इस भावना के साथ बाजार में पतियों के लिए कुछ महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं। वह पति के लिए सोने या चांदी के ब्रेसलेट खरीदती दिखाई दीं। वहीं कपड़ों की दुकानों पर जींस व शर्ट आदि की भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें