फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में दबिश देकर किया जा रहा महिलाओं को परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई के विरोध में कई महिलाएं सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। यहां महिलाओं ने हंगामा करते हुए कहा कि रात्रि में दबिश के नाम पर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पहुंची महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव कमालपुर में चुनावी रंजिश में छह मई को निवर्तमान प्रधान पक्ष और दूसरे प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में मारपीट व पथराव हुआ। इससे पहले प्रधान पक्ष ने पुलिस पर भी हमला किया था। इस संबंध में पुलिस ने 40 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची महिलाओं ने कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
दूसरे पक्ष के खिलाफ अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि रात में दबिश देकर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। एसएसपी के न होने पर हंगामे की सूचना पर महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंची। जिन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर अफरोज, शबाना, मुन्नी, अनम, रहीना, सराफत, रिजवाना, अफसाना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधानपति के आरोप बताए निराधार
देहलीगेट थाना क्षेत्र के लोधा ब्लॉक स्थित गांव तालसपुर में नवनियुक्त प्रधान रेशमा के पति गुफरान के आरोपों को ग्रामीणों ने निराधार बताया है। कहा कि आरोपी प्रधानपति जानबूझकर ग्रामीणों का शोषण कर रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि रविवार को प्रधानपति ने अपने जान माल के नुकसान और हत्या की साजिश का लोगों पर आरोप लगाया है, जो गलत है। पंचायत चुनाव के बाद आरोप-प्रत्यारोप लगने शुरू हो गए हैं। रहमान फारुख, कलुआ मोहम्मद हसन सहित कई ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रधानपति की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें