फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने जब ठानी जिद: इनके हौसले के आगे पर्वत झुके, चट्टानें पड़ीं कमजोर

Sat, 08 Mar 2025 10:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी संगीत सिंह की पूरी शिक्षा प्रयागराज से हुई। 2013 बैच की अफसर अपूर्वा यूपीएससी की टॉपर रह चुकी हैं। 2022 बैच की आईपीएस अरीबा नोमान ने सन 2021 में यूपीएससी 2021 ऑल इंडिया 109 वीं रैंक के साथ पास की। वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी महिमा ने पहले ही प्रयास में पीसीएस- 2020 की परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
आईएएस संगीता सिंह, अपूर्वा दुबे, आईपीएस अरीबा नोमान और महिमा राजपूत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं ने जब जिद ठान कर खुद को मुकाम देने की ठानी तो कठिन परिस्थितियों ने भी उनका रास्ता छोड़ कर राह हमवार कर दी। उनके हौसले के आगे पर्वत झुक गए और दृढ़ता के आगे चट्टानें कमजोर पड़ गईं। महिला दिवस पर अलीगढ़ में मौजूद ऐसी ही महिलाओं का जिक्र करना प्रासंगिक है।

विज्ञापन


आईएएस संगीता सिंह : पिता से मिली प्रेरणा
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी संगीत सिंह की पूरी शिक्षा प्रयागराज से हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद पिता की प्रेरणा से वह 1994 में आईएएस बनीं। उनकी सफलता के पीछे परिवार के साथ-साथ उनके ससुर का बेहद योगदान रहा। सिविल सेवा की प्री परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद ससुर ने एक स्टडी टेबल लाकर दिया। प्रोत्साहित किया कि वह आगे बढ़ें। वर्तमान में वह अलीगढ़ मंडल की आयुक्त हैं।

अपूर्वा दुबे आईएएस : यूपीएससी की टॉपर रहीं
2013 बैच की अफसर अपूर्वा यूपीएससी की टॉपर रह चुकी हैं। उनके पिता डॉ. संजय दुबे प्रसार भारती नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिदेशक थे। दादा डॉ. केएन दुबे लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में प्रोफेसर रहे। अपूर्वा दुबे की स्कूली पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित स्कूल विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय से हुई। उन्होंने आईएएस अधिकारी विशाख जी अय्यर से शादी की है। अपूर्वा वर्तमान में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरीबा नोमान, प्रशिक्षु आईपीएस : मामू का सपना पूरा किया

2022 बैच की आईपीएस अरीबा नोमान ने सन 2021 में यूपीएससी 2021 ऑल इंडिया 109 वीं रैंक के साथ पास की। अरीबा ने आईपीएस बनकर अपने मामू का सपना पूरा किया था। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की रहने वालीं अरीबा के पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंश कंपनी में सुल्तानपुर में ही मैनेजर रहे। अरीबा ने 10वीं तक की पढ़ाई शहर के ही स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल से की। वह वर्तमान में अलीगढ़ में ट्रेनी आईपीएस पद पर हैं।

महिमा राजपूत, एसडीएम खैर : पहले प्रयास में सफलता की हासिल
मंडल के अमरोहा जिले के हसनपुर कस्बे के मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता की बेटी महिमा ने पहले ही प्रयास में पीसीएस- 2020 की परीक्षा में आठवीं रैंक हासिल की। वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश चंद्र चौहान के घर 18 दिसंबर 1995 को जन्मी महिमा आईएएस बनना चाहती हैं। गजरौला के सेंटमैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ीं। महिमा ने वर्ष 2012 में सौ फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल में कीर्तिमान बनाया था। 2019 में आईआईटी इंदौर से एमएससी की पढ़ाई पूरी कर वह दिल्ली पटेल नगर में लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें