- मनरेगा में जिन श्रमिकों ने 100 दिन काम किया उनको श्रम विभाग में पंजीकृत कराया जाए।
- 2 ड्रोन दीदी टप्पल व धनीपुर में हैं। 29 का और चयन हुआ है।
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित 25 सड़कों को स्थानीय स्तर पर लोकार्पित कराने और 5 वर्ष तक रखरखाव करने के निर्देश दिए
- पीएम आवास ग्रामीण में 31 मार्च तक होने वाले सर्वे से पूर्व सभी ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों से बैठक की जाए।
- ब्लॉक टप्पल में 100 शैय्या चिकित्सालय के लिए जल्द भूमि देखी जाए।
- जिला खनन अधिकारी टप्पल एवं गौतमबुद्धनगर सीमा पर हो रहे खनन पर पैनी नजर रखें
बोले विधायक
मेरे परिवार के सदस्य दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। मैं दो दिन से दिल्ली में हूं। - अनिल पाराशर, विधायक कोल
स्वास्थ्य कारणों के चलते घर से बाहर नहीं जा पा रहीं हूं। कई दिनों से परेशानी है। चिकित्सा ले रही हूं।- मुक्ता राजा, शहर विधायक
मैं लखनऊ में हूं। अलीगढ़ लौट रहा हूं। अभी रास्ते में ही हूं। इसी के चलते दिशा की बैठक में शामिल नहीं हो सका हूं।-सुरेंद्र दिलेर, विधायक खैर
मैं एक जरूरी काम से दिल्ली गया था। इस कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाया।- रवेंद्र पाल सिंह विधायक छर्रा
एक जरूरी कार्य के कारण मैं जिले से बाहर हूं, इसलिए बैठक में नहीं जा सका।- ठाकुर जयवीर सिंह विधायक बरौली
विधायक इगलास से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।