बाद में पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर हिरासत में ले लिया। वहीं पूछताछ में उसने नकदी व जेवरात ले जाने की बात सिरे से नकार दी। अब वह उसी प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस अभी पूछताछ में जुटी है। इनकी काउंसीलिंग कराई जाएगी। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों बालिंग है। इसलिए बच्चों को लेकर बयानों के आधार पर निर्णय होगा।
दादी से लिपट कर रोये बच्चे
इधर, इस सूचना पर 28 अप्रैल को दिन में महिला की सास भी थाने पहुंच गई। जिन्हें देखकर बच्चे रोते हुए लिपट गए। दादी ने भी बच्चों की दुहाई देकर महिला को समझाने का प्रयास किया। मगर अपनी जिद पर अड़ी थी।