यमुना नदी की धारा के परिवर्तन करने के कारण जिले के टप्पल क्षेत्र के किसानों की 2188 एकड़ भूमि हरियाणा की ओर चली गई। जिला पलवल हरियाणा के किसानों की 1286 एकड़ भूमि अलीगढ़ की सीमा में आ गई है। इसी जमीन को लेकर दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद बना रहता है।
प्रभावित गांव
- हरियाणा के बिलोचपुर, काशीपुर, अतवा, कुशक, थातकोनगर, सुल्तानपुर, मुर्तजाबाद
- अलीगढ़ के ललितपुर रईयतपुर, शेरपुर, समस्तपुर, घरबरा, मालव, गिरधरपुर, ऊंटासानी, धारागढ़ी।
प्रभावित किसान
सीमा विवाद
- इस बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने तैयार किया है पिलर का डिजाइन
- मजबूत होगा पिलर, न किसान उखाड़ पाएंगे और न ही बाढ़ पहुंचा पाएगी नुकसान
- 1974 में दीक्षित अवार्ड के तहत लगाए गए थे सीमा निर्धारण के लिए पिलर
- 22 मीटर लंबाई वाले पिलर का 20 मीटर हिस्सा होगा जमीन के अंदर