मायके वालों का आरोप है कि रात आठ बजे भी ससुराल वाले हेमलता को पीट रहे थे तो वह मायके आने के लिए दरवाजे के बाहर आ गई। इस पर पति सहित ससुराल वाले उसे सड़क से बाल पकड़कर खींचते हुए घर के अंदर ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी।
हाथरस जंक्शन के गांव बाघऊ में दहेज के लिए एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव मोहल्ला अहिरान स्थित अपने घर लाए, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला अहिरान निवासी हेमलता (28) पुत्री पूरन सिंह की शादी राहुल निवासी बाघऊ थाना हाथरस जंक्शन के साथ आठ साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे लक्कू और प्रिंस हैं। हेमलता के चाचा राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी भतीजी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर भतीजी कई-कई माह मायके में रहकर जाती थी।
10 फरवरी की रात आठ बजे भी ससुराल वाले भतीजी को पीट रहे थे तो वह मायके आने के लिए दरवाजे के बाहर आ गई। इस पर पति सहित ससुराल वाले उसे सड़क से बाल पकड़कर खींचते हुए घर के अंदर ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसी से मिली खबर पर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।