कासिमपुर पावर हाउस की नौ नंबर इकाई मंगलवार को बार-बार ट्रिप करने से बंद हो गई है। तकनीशियनों की टीम उसे दुरुस्त करने में लगी है। वहीं दस नंबर इकाई पहले से बंद चल रही है। ऐसे में 1270 मेगावाट बिजली उत्पादन वाले पावर हाउस में महज 321 मेगावाट का उत्पादन इस समय हो रहा है।
पावर हाउस के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि नौ नंबर इकाई तकनीकी खराबी से ट्रिप कर गई। इसके बाद उसे लाइटअप किया गया, लेकिन फिर ट्रिप कर गई। दोपहर बाद तीन बजकर 45 मिनट पर तीसरी बार भी ट्रिप कर गई। कुशल तकनीशियन इकाई के बार-बार ट्रिप करने की जांच में लगे हैं।
वहीं दस नंबर इकाई पिछले दस दिन से बंद है। मौजूदा समय में 250 मेगावाट क्षमता वाली इकाई से 229 मेगावाट और 110 मेगावाट क्षमता वाली सात नंबर इकाई से 92 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है।