टप्पल थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से प्रेम करना अविवाहित युवक को महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर एसडीएम खैर ने युवक को जेल भेज दिया है। यह मामला तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अविवाहित युवक का टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला अक्सर प्रेमी पर दबाव बनाकर कार्य कराती थी। महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया। युवक का दूरी बनाना महिला को पसंद नहीं आया। महिला ने युवक को सबक सिखाने के लिए थाने में तहरीर दी। उसने युवक से राजीनामा करने को भी कहा।
युवक ने महिला के व्यवहार से आहत होकर राजीनामा नहीं किया। बृहस्पतिवार को महिला ने टप्पल थाने में फोन कर युवक को पकड़वा दिया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम कोर्ट के बाहर महिला ने हंगामा किया और आपत्ति प्रस्तुत की। मामले की गंभीरता को समझकर एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने आरोपित विशाल को जेल भेज दिया।
खडडा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गाँव में आए बवंडर से हुआ नुकसान- फोटो : samvad
खडडा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गाँव में आए बवंडर से हुआ नुकसान- फोटो : samvad