फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी से गिरे 150 से अधिक खंभे, 30 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गोंडा के गांव सिकतरी में आंधी के कारण ट्रांसफॉर्मर बिजली के खंभे सहित जमीन पर आ गिरा। स्त्रोत : - फोटो : samvad
विज्ञापन
जनपद में बृहस्पतिवार की दोपहर को बारिश के साथ आई तेज आंधी ने ग्रामीण अंचल की विद्युत व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। विभाग के मुताबिक आंधी से बिजली के 150 खंभे व 30 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। जट्टारी, टप्पल, गोंडा, इगलास व हजियापुर में कई साल पुराने पेड़ गिरने की सूचना भी है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। खंभे टूटने से 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जट्टारी, टप्पल, गोंडा, इगलास और हजियापुर जैसे कई इलाकों में देर रात तक कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हुए थे। मुख्य अभियंता अरविंद नायक ने बताया कि देहात में 33 केवी के दस व 11 केवी के 98 फीडरों से आपूर्ति प्रभावित हुई है। शाम तक छह फीडरों पर मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति सुचारू की जा चुकी है। विद्युत विभाग ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। कर्मचारियों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई हैं। विभाग जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है।



कहीं टिनशेड तो कहीं पेड़ उखड़ गए

जट्टारी में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कई दुकानों के टिनशेड हवा में उड़ गए। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जट्टारी के निकटवर्ती गांव नांगल खुर्द में विद्युत पोल के साथ ट्रांसफॉर्मर बीच खेत में गिर गया। आंधी का सबसे भीषण रूप टप्पल के निकट देखने को मिला। इसके अलावा क्षेत्र के होटल के पास स्थित टाइल्स की दुकान से टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरी। टप्पल क्षेत्र के अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि आंधी का असर बहुत व्यापक रहा है।
विज्ञापन




दो सौ साल पुराना पेड़ गिरा

हजियापुर। गांव भरतपुर से लेकर कस्बा जट्टारी तक पेड़ टूटकर गिरने से कई जगह अलीगढ़-पलवल मार्ग बाधित हो गया। गांव नगलिया जड़ाना में एक बड़ा पीपल का पेड़ उखड़कर गिर गया। लोगों के मुताबिक पेड़ करीब 200 वर्ष पुराना था। कई जगह बिजली के खंभे टूटने से बिजली बाधित हो गई। लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। संवाद



आंधी में टूटे तार, करंट से दो भैंस मरीं

इगलास। क्षेत्र के गांव शाहपुर ठठोई में आंधी के दौरान बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया, जिससे करंट फैल गया और दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक ईश्वरी प्रसाद की भैंसें खेत में चर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें