शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान अतरौली में रायपुर स्टेशन के निकट रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की 24 जनवरी शाम फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति घटना स्थल से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
मूल रूप से बरला थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी भोला पुत्र सुखवीर सिंह करीब 20 साल से गांव रायपुर मुजफ्ता में रहते हैं। सुखवीर सिंह की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। नौ साल पहले भोला की शादी सरवन देवी निवासी बांदा के साथ हुई थी। उनके दो बेटा-बेटी हैं। 24 जनवरी शाम करीब 7.30 बजे भोला के घर से चीखने की आवाजें आने लगीं। लोग उधर दौडक़र पहुंचे तो सरवन देवी भागते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई।
भोला फावड़ा लेकर वहां भी आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। वह लहुलुहान होकर वहीं अचेत होकर गिर गई। उसके खून निकलने लगा। भोला को लोगों ने पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी लााया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गाजीपुर से भी लोग सीएचसी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार भोला नशे का आदी था। शुक्रवार शाम भी इसी बात को लेकर दंपती के बीच कहासुनी हो गई और भोला ने हमला कर दिया।
महिला की हत्या उसके पति द्वारा की गई है। पति फरार है पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी में जुटी हैं। घटना की जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।- सर्जना सिंह, सीओ