हाईवे बाईपास पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गभाना के हाईवे बाईपास पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा कसेला निवासी 21 वर्षीय आकाश पांडे पुत्र अरुण कुमार पांडे नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करते थे। 24 जनवरी की दोपहर बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही हाईवे बाईपास पर पहुंचे कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहन भाईयों में बडा था। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।सूचना पर परिजन भी अलीगढ़ पहुंच गए।