फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर जेठ व उसके बेटे सहित तीन लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़े। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि रविवार को वह घर पर अकेली थी। तभी जेठ व उसका बेटा घर के अंदर आ गए। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। स्थानीय लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वारिस, मेहराज, अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि महिला ने मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था । मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें