फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने में फंसी महिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
फेसबुक पर बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट होने का मामला गृह मंत्रालय की साइबर पेट्रोलिंग में पकड़ में आया है। जांच के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने तुर्कमान गेट निवासी एक महिला के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। महिला ने फोन हैक होने का दावा किया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम को साइबर टिपलाइन पर एक फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की गई। इसमें संबंधित आईडी का संबंध कोतवाली क्षेत्र की महिला से सामने आया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पूछताछ में महिला ने दावा किया कि कुछ दिन पहले उसने एक एपीके फाइल डाउनलोड की थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और कथित तौर पर उसी के जरिये फेसबुक पर वीडियो पोस्ट हुआ। पुलिस महिला के इस दावे की भी पड़ताल कर रही है कि पोस्ट उसने की थी या किसी अन्य ने उसके खाते का इस्तेमाल किया। सीओ प्रथम कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें