फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अगवा कर पीटने से घायल महिला की दो माह बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लहरा सलेमपुर से अगवा कर तमंचे की बट से पीटकर घायल की गई महिला की शुक्रवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में लाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना पुलिस के अनुसार गांव से बीते 28 मार्च को मीना पत्नी स्व सुरेंद्र सिंह को नगला जीवाराम निवासी छोटे उर्फ याकेश ने अपने दो साथियों के साथ फोन न उठाने पर जबरन बाइक पर बैठा लिया था। इसके बाद उसे तमंचे की बट से पीटकर नगला अहेरिया के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में फेंक दिया था। पुलिस ने महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां लंबे इलाज के बाद उसे छुट्टी दी गई। महिला की मां कुसमा देवी उसे अपने गांव महमूदपुर इस्माइलपुर सोरों जिला कासगंज ले गई, जहां इलाज जारी था। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर मीना को फिर अलीगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जेठ श्याम सुंदर मौके शव को लेकर अपने गांव आए और दादों पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान श्याम सुंदर की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव के पोस्टमार्टम को लेकर मृतका की मां और परिजन पहले विरोध में रहे लेकिन थाना प्रभारी सुनील तोमर के समझाने पर वे राजी हो गए। शाम करीब 5:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला ने अपने पीछे तीन बेटियों को बिलखते छोड़ा है। उल्लेखनीय है कि पुलिस इस मामले में छोटे उर्फ याकेश, बिट्टू उर्फ बिजेंद्र सिंह निवासी हारनपुर और राजू निवासी हरनौट भोजपुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें