उत्तर प्रदेश के कोतवाली हाथरस जंक्शन के नगला इमलिया गांव में पड़ोसी युवक से तंग आकर एक महिला ने जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि वह महिला की अश्लील फोटो व वीडियो बना कर उसे धमकियां देता था।
बताया गया कि आरोपी पड़ोसी करीब एक महीने से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी धमकियों से तंग आकर महिला ने मंगलवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।