65वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्टेडियम में आयोजित 65वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2019 का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह पहुंचे।
उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना से ही प्रतियोगिता में भाग लें। मंडलायुक्त ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मुरादाबाद और बनारस मंडल के बीच अंडर 19 का पहला मैच शुरू कराया।
इस प्रतियोगिता में सहारनपुर, मेरठ, बरेली, मिर्जापुर, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, बनारस, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, बस्ती, फैजाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, झांसी मंडल के साथ-साथ लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ी शामिल हैं।