फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत जगनेर के माजरा गांव नगला जंगली में बृहस्पतिवार दोपहर को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके के लोग एफआईआर पहले दर्ज करने की मांग को लेकर महिला के शव मोर्चरी पहुंचने से पहले रास्ते से ही वापस ले आए। देर रात थाने में तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

हाथरस के थाना सहपऊ के गांव सरमस्तपुर निवासी नीलम (35) की शादी गांव नगला जंगली निवासी कृष्ण कुमार गौतम के साथ करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। नीलम का पति नोएडा में चालक की नौकरी करता है। नीलम पर दो लड़की व एक लडका है। फिलहाल नीलम चार माह की गर्भवती थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नीलम कमरे से निकलकर बरामदे में आई और गिरकर बेहोश हो गई। ससुराल के लोगों के अनुसार उसे दौरे की शिकायत थी। परिवार के लोग उसे पहले इगलास लाए, जहां से शहर के निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया।
ससुराल के लोग नीलम के शव को गांव ले आए। मृतका के पिता हरनारायन के अनुसार उन्हें अन्य किसी रिश्तेदार से जानकारी मिली तो वह गांव पहुंचे और अतिरिक्त दहेज में भैंस, बाइक ने देने पर हत्या की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मायकेवालों की गाड़ी से शव को लेकर मोर्चरी जा रहे थे लेकिन मायकेवाले पहले एफआईआर कराने की मांग को लेकर शव को वापस लेकर सीएचसी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार मायका पक्ष द्वारा तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। मौत का कारण रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें