फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के राया रोड स्थित गांव मौनियां के निकट सोमवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला ममता (35) की मौत हो गई। हादसे में उनके पति घायल हो गए। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन




हादसे में महिला के पति महेंद्र सिंह निवासी गांव बल्टीगंज, थाना दाऊजी मथुरा को हल्कीं चोटें आई हैं। महेंद्र सिंह पत्नी ममता के साथ सोमवार शाम सादाबाद क्षेत्र के गांव दगसह से अपने गांव वापस जा रहे थे। इस दौरान गांव मौनियां के निकट एक ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ममता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






सादाबाद में पांच हादसों में नौ लोग घायल

सादाबाद। सादाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इनका उपचार सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।
विज्ञापन




रविवार की रात को गांव नगला केसरी के पास बाइक फिसलने से नेम सिंह निवासी नगलामनी सहपऊ घायल हो गए। कुरसंडा मोड़ के निकट कैंटर और लोडर वाहन की भिड़ंत में शिशुपाल निवासी बसेरी इगलास अलीगढ घायल हुए हैं। मुरसान रोड पर बाइक सहित गिरकर रामू और राम निवासी बैलौठ आगरा घायल हो गए।




मुरसान रोड पर सोमवार की शाम को बाइक असंतुलित होकर गिरने से सौरभ ठाकुर निवासी जलेसर रोड गढी जैनी सादाबाद व नन्नू पंडित और गिरीशपाल सिंह निवासी कृष्णा नगर सादाबाद घायल हो गए। एक अन्य सड़क हादसे में गांव मडनई सादाबाद निवासी राहुल और पचोखरा फिरोजाबाद निवासी पप्पू घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सादाबाद सीएचसी पर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें