फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बच्चों के बीच सो रही महिला पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
मुन्नी देवी का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
बृहस्पति की रात ईंट भट्ठे पर झोपड़ी में पति व बच्चों के बीच सो रही महिला पर बिजली गिरी। इससे महिला की मौत हो गई। यह घटना कासगंज जनपद की है। मृतका गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कनौवी की निवासी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव कनौवी निवासी 48 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी लायक सिंह कासगंज जनपद के थाना ढोलना के गांव वाहिदपुर स्थित ईंट भट्ठे पर पति व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करती थीं। बृहस्पतिवार की रात उनकी झोपड़ी में बिजली गिरी। मुन्नी देवी पति व बच्चों के बीच में सोई थीं। उनके ऊपर ही बिजली गिरी जिससे मौत हो गई। मुन्नी देवी के पांच बच्चों में तीन बेटों की शादी हो चुकी है। एक बेटा और एक बेटी उनके साथ ही रहते थे। एसडीएम पंकज कुमार के अनुसार मृतका के परिवार को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपये की मदद का चेक जल्द मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें