फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस की टक्कर से महिला की मौत, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Apr 2024 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक अपनी मैक्स गाड़ी से पत्नी सहित चार लोगों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। सुबह पांच बजे लौटते समय आगरा रोड पर गांव नगला मंदिर के पास चाय पीने के लिए रुका था। पत्नी पांचो देवी जैसे ही गाड़ी से उतरी, पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़राक  थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदिर के पास आगरा रोड पर बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


करू पुत्र स्व. टीकाराम निवासी रसूलपुर थाना फतेहाबाद आगरा ने बताया कि वह अपनी मैक्स गाड़ी से पत्नी सहित चार लोगों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। 10 अप्रैल सुबह पांच बजे लौटते समय आगरा रोड पर गांव नगला मंदिर के पास चाय पीने के लिए रुका था।

पत्नी पांचो देवी (40) जैसे ही गाड़ी से उतरी, पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें