महिला सड़क पार कर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मडराक पर मथुरा रोड को पार करते समय अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव हसनपुर निवासी 65 वर्षीय शांती देवी पत्नी भगवान सिंह 19 फरवरी को किसी काम से मथुरा रोड पर गई थीं। वह सड़क पार करने लगीं, तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर निकल गया। महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उनके परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।