मडराक क्षेत्र के गांव घासीपुर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पति सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार, बुलंदशहर के अनूपशहर मलिकपुर की 30 वर्षीय गीता की शादी दस वर्ष पूर्व घासीपुर के पवन संग हुई थी। परिवार का कहना है कि सोमवार को जीने से गिरने से वह जख्मी हो गई थी, नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उसकी मंगलवार को मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर मारपीट करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो