आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के सिर पर प्रहार किया। महिला को बचाने आए उसके जेठ के दो लड़कों को भी पीटा। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
महिला घर में खाना बना रही थी। आरोप है कि आरोपी घर में घुस आए और महिला के सिर पर रॉड मार दी। उसको बचाने आए दो भतीजों को भी आरोपियों ने पीट दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव मौहसलपुर निवासी सीमा ने तहरीर देते हुए बताया कि 3 अगस्त की शाम 5:00 बजे वह अपने घर पर खाना बना रही थी। उसी वक्त गांव के अमित, मनीष और हरी सिंह घर में घुस आए। अकेला पाकर सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। चीख सुनकर बचाने आए जेठ के बेटे विकास और प्रकाश को भी पीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।