फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला ने खाया जहर, पत्नी को जहर देकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दंपती में दो दिन पहले किसी बात पर विवाद के बाद जमकर कहासुनी हुई। इसी विवाद में महिला ने जहर खा लिया। उसे परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां उसे रात में मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
जहर खाया - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के महुआखेड़ा क्षेत्र के केशव विहार में बृहस्पतिवार रात महिला की मौत हो गई। इस मामले में मायके पक्ष ने पति आदि ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बताया गया है कि मैलरोज बाईपास नंदनवन कालोनी की 26 वर्षीय गायत्री की शादी 2007 में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले केशव विहार के रजनेश संग हुई थी। दंपती पर एक बेटा व बेटी है। दंपती में दो दिन पहले किसी बात पर विवाद के बाद जमकर कहासुनी हुई। इसी विवाद में महिला ने जहर खा लिया। उसे परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां उसे रात में मृत घोषित कर दिया। 

इस सूचना पर मायके पक्ष के लोग आ गए, और पति पर जहर देकर हत्या का आरोप लगा दिया। कहा कि पति नशे का आदि है। इसी का विरोध करने पर वह मारपीट करता है। इसी विवाद में उसने हत्या की है। मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें