महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतका के मामा-मामी ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया है।
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय हकीम स्थित लक्ष्मीपुरी में 15 अप्रैल देर शाम एक महिला ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन
सराय हकीम स्थित लक्ष्मीपुरी निवासी 28 वर्षीय प्राची वार्ष्णेय पत्नी साैरभ वार्ष्णेय रात करीब आठ बजे अपने कमरे में फांसी के फंद से लटक गई। पड़ोसियों के अलावा इलाका पुलिस भी आ गई। उधर, प्राची के शहर में ही रहने वाले मामा व मामी भी आ गए।
उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया है। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।