फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर 20 अप्रैल से फर्राटा भरेंगे वाहन, निर्माण अंतिम दौर में

Thu, 16 Apr 2026 11:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राज्य सेतु निगम ने इसका निर्माण जून 2024 में शुरू किया था। लगभग 71 करोड़ की लागत से तकरीबन 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 22 माह में पूरा हुआ है। इससे तालानगरी और रामघाट रोड का जाम लगभग खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
क्वार्सी फ्लाईओवर अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ का बहुप्रतीक्षित क्वार्सी फ्लाईओवर 20 अप्रैल से हल्के वाहनों के लिए चालू कर दिया जाएगा। चार लेन वाले इस आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम दौर में है। 16 अप्रैल तक एप्रोच मार्ग निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। दो दशक से शहरवासियों को इस फ्लाईओवर का इंतजार था, जो अब पूरा होने के करीब है। अब लोगों को यहां जाम नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


20 अप्रैल से हल्के वाहनों को फ्लाईओवर पर चलने दिया जाएगा। इसकी सफल टेस्टिंग के बाद भारी वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा। दोनों तरफ 130-130 मीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तक दोनों एप्रोच रोड का काम पूरा हो जाएगा। फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट, पेंटिंग और अन्य सुंदरीकरण का काम भी अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था लगातार 24 घंटे काम कर रही है ताकि समयबद्ध तरीके से फ्लाईओवर को खोला जा सके।

राज्य सेतु निगम ने इसका निर्माण जून 2024 में शुरू किया था। लगभग 71 करोड़ की लागत से तकरीबन 650 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण 22 माह में पूरा हुआ है। इससे तालानगरी और रामघाट रोड का जाम लगभग खत्म हो जाएगा। पुल पर भारी वाहनों का संचालन शुरू करने से पहले लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए भारी वाहनों को फ्लाईओवर के ऊपर बीचो-बीच खड़ा कर पुल की भार वहन क्षमता की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया पुल की सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत जरूरी है।

क्वार्सी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब अंतिम दौर में है। सोमवार से इस पर हल्के वाहनों का संचालन शुरू कर रोड टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद भारी वाहनों के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा।-मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम।

विज्ञापन

शहरवासियों को यह राहत मिलेगी

  • यह फ्लाईओवर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा।
  • क्वार्सी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात।
  • शहर से बाहर जाने वाले वाहन तेजी से आ-जा सकेंगे।
  • दो दशक पुरानी मांग हुई पूरी, जाम से मिलेगी निजात
  • दोनों ओर 130 मीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण जारी
  • 71 करोड़ से बनकर तैयार हुआ है फोरलेन फ्लाईओवर
  • जून 2024 में शुरू हुआ था निर्माण, 22 महीने में हुआ पूरा
  • रामघाट रोड का पहला फोरलेन फ्लाईओवर 650 मीटर लंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें