फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 18 May 2025 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार शाम तक मामले में तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में महुआ खेड़ा क्षेत्र के देवी नगला में महिला ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण आत्महत्या आया है। देर शाम तक कोी तहरीर भी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


कासगंज सोरों क्षेत्र के गांव प्रह्लादपुर की वीनेश देवी (30) की शादी 13 वर्ष पहले देवी नगला के रहने वाले किसान संग हुई थी। दंपती पर तीन बच्चे भी हैं। एसएचओ महुआ खेड़ा सत्यवीर सिंह के अनुसार 18 मई सुबह वीनेश ने साड़ी से फंदा बनाकर घर में ही आत्महत्या कर ली।

खबर पर पहुंचे मायके पक्ष का आरोप है कि दंपती में आए दिन विवाद होता था। वीनेश को प्रताडि़त किया जा रहा था। उसे हत्या कर लटकाया गया है। शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार शाम तक मामले में तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें