फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कलह और तनाव में महिला और युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गांधीपार्क व क्वार्सी इलाके में अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाएं हुई हैं। एक जगह महिला ने और एक स्थान पर युवक ने आत्महत्या की है। दोनों मामलों में खबर पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांधीपार्क के राठी नगर की 40 वर्षीय मिथलेश के पति की मौत हो चुकी है। वे मजदूरी कर अपने दो बच्चों की परवरिश करती थीं।
मंगलवार को किसी बात पर मिथलेश का परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। इसके बाद मिथलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर मिथलेश की तबियत बिगड़ी तो तत्काल उसे रामघाट रोड के नर्सिंग होम में लाया गया। मगर वहां बुधवार सुबह मौत हो गई। इधर, रामबाग कॉलोनी गली नंबर 4 में 19 वर्षीय बादल पुत्र राकेश सिंह ने आत्महत्या की है। बताया गया है कि खुद बादल तालानगरी की फैक्टरी में नौकरी करता था, जबकि पिता नोएडा में काम करते हैं। मां की मौत हो चुकी है। मंगलवार को फैक्टरी से लौटकर आने के बाद उसने कमरे में फांसी लगा ली। रात में चाचा की नजर जब कमरे में बादल के शव पर पड़ी तो शोर मचाया। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बादल की मौत को लेकर तनाव कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें