फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के धरने में उनकी पत्नियां भी हुईं शामिल, ये है विरोध जताने की बड़ी वजह

Thu, 08 Aug 2024 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कर्मचारियों की पत्नियों ने बताया कि पतियों की नौकरी चली जाने और वेतन बंद करने देने से उनके घर का बजट बिगड़ गया है। राशन-पानी से लेकर बच्चों की फीस तक की दिक्कत पैदा हो गई है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते गैर शिक्षक कर्मचारी और उनकी पत्नियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू से नौकरी से निकाले जाने और वेतन बंद करने के विरोध में कुलसचिव कार्यालय के सामने धरना दे रहे दैनिक कर्मचारियों के साथ उनकी पत्नियां भी आ गई हैं। उन्हें वहां से हटाने के लिए यूनिवर्सिटी की महिला सुरक्षाकर्मी भी आ गईं। इसको लेकर प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


कर्मचारियों की पत्नियों ने बताया कि पतियों की नौकरी चली जाने और वेतन बंद करने देने से उनके घर का बजट बिगड़ गया है। राशन-पानी से लेकर बच्चों की फीस तक की दिक्कत पैदा हो गई है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।

कर्मचारी आफाक अहमद ने बताया कि सेंटर में कार्यरत मोहम्मद मुईन, नाजरीन अफसर, तारिक अली को निकाल दिया गया, जबकि राशिद अली, मोहम्मद खालिद, मुसर्रत अली, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद आजम, इशहार अहमद, मोहम्मद शाकिर, सलीम अहमद सिराज, वसीम अली, रिंकू कुमार, अजय कुमार, सैयद मुजम्मिल अली का वेतन रोक दिया गया है, जबकि एमएमएमटीटीसी के पास 83 लाख रुपये हैं। शनिवार को यूनिवर्सिटी में चल रहे मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (एमएमएमटीटीसी) से निकाले गए कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू किया था।
विज्ञापन


ईयर बैक लगने पर फिर किया सड़क जाम
एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक के छात्रों ने 7 अगस्त को फिर से सड़क पर जाम लगा दिया। बीटेक के प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी, जिससे जाम लगा दिया। उनकी क्रेडिट कम होने से उनकी ईयर बैक लग गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विभाग की तरफ आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें