फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता: विजडम पब्लिक स्कूल बना विजेता, एएमयू प्लस टू को 2-1 से दी मात

Fri, 24 May 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

24 मई को ओजोन सिटी के फुटबॉल के मैदान पर फाइनल मुकाबला विजडम पब्लिक स्कूल और एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। 2-1 गोल से जीतने के बाद विजडम पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बन गई।
विज्ञापन
विजेता टीम विजडम पब्लिक स्कूल ट्रॉफी के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और ओजोन सिटी के संयुक्त तत्वावधान में हुई अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता विजडम पब्लिक स्कूल टीम ने जीत ली। उप विजेता एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीम रही। दोनों टीमों के कप्तानों को मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन और ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला ने चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले विजडम पब्लिक स्कूल के तनिष्क कुमार सिंह व गोलकीपर गौरव कुमार चुने गए।

विज्ञापन


24 मई को ओजोन सिटी के फुटबॉल के मैदान पर फाइनल मुकाबला विजडम पब्लिक स्कूल और एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। रेफरी दीबूजीत सिंह यादव के सीटी बजाते ही खेल शुरू हो गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। सभी आक्रमण को रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने ध्वस्त कर दिया। पहले हाफ के 12वें मिनट में सेकेंडरी स्कूल के इकरार खान ने मैदान में गोल कर टीम को 1-0 गोल से बढ़त दिला दी, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही। 16वें मिनट में विजडम के अर्थव राजपूत ने गोल करके अपनी टीम को मैच में वापसी करा दी। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 गोल रहा। दूसरे हाफ में 27वें मिनट में विजडम के कार्तिक सोलंकी ने मिड फील्ड से ही गेंद को गोल पोस्ट में डाल दी। इस गोल से विजडम की 2-1 गोल की बढ़त हो गई।
विज्ञापन

 
मैच में वापसी के लिए सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन विजडम की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने उसे सफल नहीं होने दिया। यह बढ़त मैच खत्म होने तक रही। 2-1 गोल से जीतने के बाद विजडम पब्लिक स्कूल की टीम विजेता बन गई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिए गए। इससे पहले सुबह खेले गए सेमीफाइनल में विजडम पब्लिक स्कूल ने आयशा तरीन पब्लिक स्कूल को 8-0 गोल से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने डीएस बाल मंदिर को 6-0 गोल से हराया। 

विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान 

यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद निसार आजमी, विजडम पब्लिक स्कूल के उप निदेशक नितिन अग्रवाल, सह निदेशक अतिन अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, ओजोन सिटी के महाप्रबंधक शैलेंद्र चौधरी, एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रशिक्षक मुशर्रफ अली, मेराज अहमद, नौशाद अली, विजडम पब्लिक स्कूल के प्रशिक्षक पवन सिंह जादौन, प्रबंधक मंसूर अहमद खान, रेफरी दीबूजीत सिंह यादव, प्रभाकर, विकास, रानी को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

विजेता टीम (विजडम पब्लिक स्कूल)
कार्तिक सोलंकी, गौरव कुमार, आर्यन, वीरभद्र सिंह, तनिष्क कुमार सिंह, अर्थव राजपूत, अंबरीष यादव, देवांश, प्रशांत राघव, भाविक कश्यप, सार्थक भारद्वाज।

उप विजेता टीम (एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल)
मोहम्मद कैफ अशरफ, ताबिश जमील, कामरान खान, मोहम्मद अब्दुल्लाह खान, तौसीफ खान, शादमान अहमद सिद्दीकी, इकरार खान, मोहम्मद आदी खान, सैयद आयान सरताज, अब्दुल मलिक, मोहम्मद अरीब खान, मुजक्किर अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें