तेज धमाके से फैक्टरी के साथ-साथ ताला नगरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। फैक्टरी के भट्टी वाले क्षेत्र में आग लग गई और आग की लपटें उठने लगीं। तालानगरी से दमकल की गाड़ियां और हरदुआगंज पुलिस पहुंच गई। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। खबर पर डीएम विशाख जी, एसएसपी संजीव सुमन, आरएम यूपीएसआईडीसी सीमा सिंह, एडीएम सिटी अमित भट्ट, एसपी देहात पलाश बंसल, एएसपी अमृत जैन आदि अधिकारी पहुंच गए।
देर रात शवों के पोस्टमार्टम पर विचार
इस दुर्घटना में मृत तीनों शवों के रात में ही पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा था। मगर परिवार की ओर से सहमति नहीं बन पा रही थी। देर रात समाचार लिखे जाने तक प्रयास जारी थे। अगर परिवार सहमत नहीं हुआ तो दिन में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अभी तक बायलर फटने से दो मजदूरों की मौत हुई है, पांच जख्मी हैं। पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। 25 मई तक जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही तय होगी और कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।-विशाख जी, डीएम।